राह खनिज तरल एक विशेष जैविक उत्पाद है, जिसे वृक्षायुर्वेद भस्म रसायन विधि से पकाया गया और गौ-मूत्र से शोधित किया गया है। यह फसलों को जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, बोरॉन, आयरन और सोडियम जैसे महत्वपूर्ण सूक्ष्म खनिज तत्व उपलब्ध कराता है, जो पौधों की वृद्धि, उत्पादन एवं स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसकी 2.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें और फसलों की सूक्ष्म खनिज तत्वों की कमी के लक्षण दिखाई पड़ते ही तुरंत उपयोग करें। यह तरल, फसल की गुणवत्ता, रंग और उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है। लेबल पर दी गई मात्रा अनुसार, 500 एमएल पैकिंग 5 लीटर पानी में मिलने योग्य है। उत्पाद को ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें।